गगन भलावी का नवोदय विद्यालय के लिए चयन जिले में सातवीं रेंक

✓गगन भलावी का नवोदय विद्यालय के लिए चयन जिले में सातवीं रेंक
रिपोर्टर राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई
मुलताई तहसील मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम मोही की एंबीशन स्कूल अकादमी में कक्षा पांचवी में पढ़ने वाले छात्र गगन भलावी पिता बिरज लाल भलावी का जनवरी 2024 में हुई नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में चयन हुआ है । शिक्षा के क्षेत्र में यह स्कूल अग्रणी माना जाता है । इस स्कूल में पढ़ने वाले, छात्र-छात्राएं उच्चतम अंक प्राप्त कर शिक्षा की दुनिया में अपने स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं।इसी श्रृंखला में गगन भलावी द्वारा नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में बैतूल जिले में सातवीं रैंक प्राप्त की है और जिले में अपने माता-पिता , गुरुजनों सहित अपने ग्रह ग्राम और स्कूल का नाम रोशन किया है । हमारे संवाददाता ने चयनित हुए बालक के माता-पिता गुरुजनों और शिक्षकों से बात की चर्चा में परिजनो ने बताया कि कैसे और किन परिस्थितियों में इस छात्र के लिए स्कूल स्टाफ ने मेहनत की है । इसका श्रेय गगन भलावी की कक्षा शिक्षक रानी वानखेडे , स्कूल की प्राचार्य सरिता चढ़ोकार, एंबीशन स्कूल के संचालक सुखदेव चढ़ोकार को जाता है । गगन भलावी की इस उपलब्धि पर ग्राम सहित स्कूल के छात्र-छात्रा , टीचर स्टाफ तथा ग्राम के नागरिक ,गणमान्य नागरिकों द्वारा बधाई दी है। छात्र गगन भलावी की माता चंद्रकला ने सभी का आभार व्यक्त किया है ।