✓बे मौसम बरसात,तेज चक्रवाती हवाओ और ओला वृष्टि से भीमपुर के कई गावों में तबाही, मेघनाथ मेलेमें मची भगदड़, कई दुकानें उड़ी

✓बे मौसम बरसात,तेज चक्रवाती हवाओ और ओला वृष्टि से भीमपुर के कई गावों में तबाही, मेघनाथ मेलेमें मची भगदड़, कई दुकानें उड़ी
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़
बे मौसम बरसात चक्रवाती तेज हवाओं और ओलावृष्टि से भीमपुर विकासखंड के ग्राम चोहटा, पोपटी, कुनखेड़ी में भारी तबाही की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार भीमपुर क्षेत्र के ग्राम पोपटी ग्राम में आज मेघनाथ मेला भी लगा हुआ था जैसे ही तेज हवाएं चली मेले में भगदड़ मच गई और कई दुकानों की कीमती वस्तुएं भी दुकानों के साथ नष्ट हो गई। ओले की मार से मकानों के कवेलु भी फूट गए।फसलों को भी भारी नुकसान पहुचा है।बताया जा रहा है की ओलो की मार से कई बगुलो की भी मौत हो गई।