Betul and MP Latest News

ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, लंदन के श्रद्धालुओ ने भी अखंड ज्योत के जरिए लगाई बिजासनी माता के दरबार में हाजरी

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, 300 से अधिक अखंड ज्योत प्रज्वलित

अखंड मनोकामना ज्योत से पूरी होती है मनोकामना

✓बीजासनी मंदिर में विधि विधान से प्रारंभ हुए
चैत्र नवरात्र
✓श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, 300 से अधिक अखंड ज्योत प्रज्वलित
✓अखंड मनोकामना ज्योत से पूरी होती है मनोकामना

परिधि न्यूज बैतूल

गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र महोत्सव बड़े धूमधाम से प्रारंभ हुआ। 300 से अधिक अखंड ज्योत श्रद्धालुओं ने प्रज्वलित की। गौरी गणेश के पूजन के साथ मंत्रोचार द्वारा ज्योत प्रज्वलित की गई, तत्पश्चात विधि विधान के साथ माता का मंत्रोच्चार द्वारा देवी देवताओं संग आव्हान किया गया तथा भोग पश्चात आरती उतारी गई। इस संबंध में मंदिर के संस्थापक एवं बीजासनी माता मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि विगत चार दशक पूर्व केवल एक ज्योत मंदिर समिति द्वारा प्रज्जवलित की जाती थी आज ये संख्या सैकड़ों में पहुंच गई है। बैतूल के अलावा दिल्ली, मुंबई, भोपाल, सीहोर, नागपुर, रायपुर तथा देश के अन्य कई शहरों से तथा ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, लंदन से भी श्रद्धालु नियमित रूप से प्रतिवर्ष अखंड ज्योत प्रज्जवलित करवाते हैं।

उन्होंने बताया कि आदि शक्ति मां दुर्गा जी के साथ शिव परिवार, लक्ष्मी नारायण भगवान, ब्रह्माजी, हनुमान जी, काल भैरो देवता, षोडश मात्रिका माता, सप्त मात्रिका माता, सप्त घृत मात्रिका माता, चौसठ योगिनी माता, नवग्रह, कुल देवता, कुल देवी, इष्ट देवता, इष्ट देवी, वरुण देवता, पितृ देवता, ग्राम देवता इन सभी शक्तियों का भी आव्हान किया जाता है तथा प्रतिदिन आव्हान पूजन कर भोग लगाया जाता है आरती की जाती है। उन्होंने बताया कि अखंड ज्योत की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ने का कारण लोगों की ज्योत जलाने से मनोकामना पूरी होना है। मंदिर समिति की ओर से उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से प्रतिदिन 7.30 की सायंकालीन आरती में शामिल होने तथा दिनांक 17 अप्रैल को नवमी के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.