Betul and MP Latest News

कन्याओं के पैर पखारकर डिवाइन स्कूल में मनाई गुड़ी पाड़वा

✓कन्याओं के पैर पखारकर डिवाइन स्कूल में मनाई गुड़ी पाड़वा
परिधि न्यूज बैतूल बाजार

ऋतु परिवर्तन के साथ ही भारत में आत्म सुधार हेतु नवरात्रि साधना प्रारम्भ हो जाती है। चैत्र नवरात्र या राम नवरात्र के नाम पहिचाने जाने वाली इस नवरात्रि में शक्ति संचय और नवीनीकरण का भाव होता है। प्रकृति में भी नए नए सुधार होते है। भारतीय संस्कृति पर आधारित स्थानीय डिवाइन हायरसेकंडरी स्कूल में बच्चो को संस्कारवान बनाने हेतु प्रत्येक त्योहार व जयंतियाँ मनाई जाती है। इसी तारतम्य में चैत्र नवरात्रि के शुभारम्भ पर स्कूल स्टाफ द्वारा कन्याओं के पैर पखारकर, माहुर लगाकर पूजन किया गया। नारी शक्ति के सम्मान के प्रतीक इस त्योहार पर बच्चियों के साथ साथ शिक्षिकाओं और बुआ लोगो का भी सम्मान किया गया। सकूल की उप प्राचार्य शेफाली सिंह ने बताया कि स्कूल द्वारा नवरात्रि भर कुछ न कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को स्कूल का भारतीय संस्कृति पर आधारित वार्षिक उत्सव डिवाइन विज़न 2024 बालाजीपुरम के विशाल प्रांगण में मनाया जाएगा

स्कूल संचालक अजय पवार ने बताया कि भारतीय संस्कृति के वैज्ञानिक पक्षों से बच्चों का परिचय कराने से बच्चों में आत्मविश्वास जागृत हो रहा है। इस अवसर पर नीतू ठेपे, प्राजक्ता सोनी, पम्मी पवार, संगीता पिंजारे, शेफाली सिंह, शारदा पवार, श्रीराम पवार, रेखा पद्माकर,मोनाली पानकर, गणिका पवार, पूजा देशमुख, पुष्पा पाटिल, स्वाति महतो एवम समस्त समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.