कुम्हली जोड़ पर बने यात्री प्रतीक्षालय में घुसी बेकाबू बोलेरो, महिला यात्री घायल

✓कुम्हली जोड़ पर बने यात्री प्रतीक्षालय में घुसी बेकाबू बोलेरो, महिला यात्री घायल
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

नैशनल हाईवे कुम्हली जोड़ पर आज लगभग 5 बजे के आस पास बोलेरो जीप द्वारा कुम्हली जोड़ पर बने यात्री प्रतीक्षालय में जा घुसी जहां पर यात्रीगण बैठे हुए थे, यात्रियों ने बताया गया कि बोलेरो गाड़ी स्पीड मे थी जो अनियंत्रित होकर यात्री प्रतीक्षालय में घुस गई।हादसे में एक महिला यात्री को चोट आई है बाकी यात्री प्रतीक्षालय में बैठे यात्रीगण बाल – बाल बच गए । वही बोलरो में बैठे हुए लगभग 4 से 6 लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे है।कुछ लोगो को हलकी चोट आई है।महिला यात्री को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।