हेमंत वागद्रे कांग्रेस कमेटी के फूल प्लेस अध्यक्ष बने
✓हेमंत वागद्रे कांग्रेस कमेटी के फूल प्लेस अध्यक्ष बने

परिधि न्यूज बैतूल
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुड्डू शर्मा के इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर लेने के बाद कांग्रेस ने ग्रामीण जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे को फुल प्लेस अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने देर रात आदेश जारी कर हेमंत को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। हेमंत को भेजे पत्र में राजीव सिंह ने कहा कि वे जिला स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करेंगे। गौरतलब है चार दिन पहले बैतूल में आयोजित कांग्रेस की नामांकन सभा में पहुंचे पीसीसी चीफ और दिग्गज कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुड्डू शर्मा को मंच से भाषण न दिलवाए जाने से वे नाराज हो गए थे। पीसीसी अध्यक्ष के बैतूल से लौटते ही गुड्डू शर्मा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके दूसरे ही दिन वे भाजपा की नामांकन सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने भाजपा में शामिल हो गए थे।