खेड़ी पुलिस सहायता केंद्र का दायरा बढ़ा बैतूल बाजार एवं झल्लार थाने के 40 गांव जुड़े

✓खेड़ी पुलिस सहायता केंद्र का दायरा बढ़ा बैतूल बाजार एवं झल्लार थाने के 40 गांव जुड़े
मनोहर अग्रवाल खेड़ी सावलीगढ़
बैतूल कोतवाली अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र का दायरा अब बढ़ गया है।26 जनवरी से 17 गांव का कार्य सम्हालने के बाद अब खेड़ी सहायता केंद्र को झल्लार और बैतूल बाजार थाने को मिलाकर तीन थानों के गांव परिसीमन में खेड़ी पुलिस सहायता केंद्र में आने से अब कर्मचारियों का अत्यधिक कार्य बढ़ गया है वही पुलिस कर्मियों की संख्या कम है। झल्लार थाना क्षेत्र में मर्ग ज्यादा होते है हालत ये हो गई है की खेड़ी पुलिस सहायता केंद्र में कार्य का बोझ अधिक बढ़ गया है, खेड़ी सहायता केंद्र में प्रतिदिन भीड़ दिखलाई देने लगी है।
इनका कहना…
क्या करे काम तो जिम्मेदारी के साथ सभी को करना होगा।
इरफान कुरैशी
प्रभारी,पुलिस सहायता केंद्र, खेड़ीसावलीगढ़