मां कर्मा जयंती पर जन्म लेने वाली 9 कन्याओं को उपहार स्वरूप भेंट किए सोने चांदी के लाकेट और चांदी की पायल

✓मां कर्मा जयंती पर जन्म लेने वाली 9 कन्याओं को उपहार स्वरूप भेंट किए सोने चांदी के लाकेट और चांदी की पायल
रिपोर्टर /राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई
साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणी मां कर्मा जयंती पर सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली कन्याओं को उपहार स्वरूप सोने और चांदी के लाकेट के साथ चांदी की पायल भेंट की गई । साहू समाज की पूज्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा की 1008 वी जयंती मनाई गई ।इस अवसर पर भारतीय साहू वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू , महेश नायक , बीएमओ डा.अभिनव शुक्ला, कृष्णा साहू , पवन,शुक्ला सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । द्वितीय वर्ष मां कर्मा की जयंती पर जन्मी कन्याओं को सोने ,चांदी के लाकेट और पायल भेंट की गई । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने इस अवसर पर कहा कि मां कर्मा और भगवान श्री कृष्णा में अलौकिक निश्छल प्रेम था ।आज भी जगन्नाथ पुरी में छप्पन भोग के पहले मां कर्मा को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। मां कर्मा ने अपने तपोवल से ईश्वर को प्राप्त किया था । शीतला माता मंदिर में सुंदर काण्ड का पाठ पूजा अर्चना कर पान प्रसादी का वितरण किया गया । इस अवसर पर सामूहिक भोज , विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया । जिसे प्रसाद के रूप में सभी भक्तो ने ग्रहण किया ।वक्ताओ ने कहा की हमे मां कर्मा के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन में उनके आदर्श को अपनाए ।