Betul and MP Latest News

स्थापना दिवस पर भाजपा की रीति नीति से कराया अवगत

✓स्थापना दिवस पर भाजपा की रीति नीति से कराया अवगत

परिधि न्यूज  घोड़ाडोंगरी

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132 के नगर परिषद शाहपुर में शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा नगर मंडल शाहपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।क्षेत्र के बूथ- क्रमांक 140,119,149,122,130,126 के साथ पंचायत स्तर पर नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक एवं मंडल अध्यक्ष मयंक वर्मा  ने  बताया की  1980 के दशक से कैसे भाजपा संघर्ष करते हुए,  विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। 

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में चलाए जा रहे युवा चौपाल अभियान को लेकर भी शाहपुर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बूथ क्रमांक 122 पर युवा चौपाल का कार्यक्रम किया गया।जिसमे युवाओं को भाजपा सरकार की युवाओं के लिए चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं संकल्प लिया भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमतो से विजय बनाएंगे ।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शाहपुर मनीष कुमरे, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी संस्कार वर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.