राम कथा श्रवण किए बिना मानव जीवन पूर्ण नही मुरलीधर महाराज

✓राम कथा श्रवण किए बिना मानव जीवन पूर्ण नही मुरलीधर महाराज
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की कथा सुने बिना यह मानव जीवन पूर्ण नही है।राम कथा ही मानव जीवन जीने की राह सिखाती है श्री राम के बिना यह
जीवन ही व्यर्थ है।उक्त उदगार प्रसिद्ध राम कथा वाचक ओंकारेश्वर निवासी परम पूज्य संत बाल ब्रम्हचारी मुरलीधर महाराज ने जिला मुख्यालय
के समीप माथनी गांव में आयोजित सप्तदिवसीय श्री राम कथा के तृतीय दिवस की कथा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा की वर्तमान परिवेश में श्री राम के आदर्शो पर चलने की हमे आवश्यकता है भरतद्वाज मुनि बस ही प्रयागा इन्ही राम पद अति अनुरागा एक बार त्रेतायुग माही शंभू गयऊ कुंभज ऋषि पाई एक बार त्रेतायुग में भगवान शिव और माता पार्वती के मन में रामकथा सुनने की बात आई तो वह जगदंबा मां पार्वती जी के साथ कुम्भज ऋषि के आश्रम में आए और मधुर रामकथा सुनी रामकथा में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुच रहे है।