Betul and MP Latest News

9 हजार 200 रूपए की चिल्लर के साथ नामांकन के लिए पहुंचे किसान स्वतंत्र पार्टी के प्रत्याशी बारस्कर,गिनने के लिए लगाने पड़े अतरिक्त कर्मचारी

रामू टेकाम ने सपत्निक भरा तीसरा नामांकन

✓9 हजार 200 रूपए की चिल्लर के साथ नामांकन के लिए पहुंचे श्री सुभाष बारस्कर

✓रामू टेकाम ने सपत्निक भरा तीसरा नामांकन

परिधि न्यूज बैतूल

किसान स्वतंत्र पार्टी के प्रत्याशी  बारस्कर सुभाष ने अपना नामांकन जमा कराया। बारस्कर ने 12 हजार 500 रूपए की राशि में से 9200 की चिल्लर और शेष राशि नोट के रूप में जमा कराई। सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजीव कहार के समक्ष प्रस्तुत आवेदन के पूर्व चिल्लर गिनने के लिए श्री कहार द्वारा अतिरिक्त कर्मचारी भी बुलवाए गए।

कांग्रेस प्रत्याशी सपत्निक भरा नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम ने नाम निर्देशन के अंतिम दिन अपना दूसरा और तीसरा नामांकन दाखिल किया। दूसरे नामांकन के समय श्री टेकाम के साथ  हेमंत वागद्रे, हेमंत पगारिया, नाथूराम पोटे,  मूलचंद नागले उपस्थित थे।

4 अप्रैल तक 9 प्रत्याशियों ने जमा कराए नामांकन
नाम निर्देशन तिथि 28 मार्च 2024 से 4 अप्रैल 2024 तक कुल 11 प्रत्याशियों ने नाम निर्वाचन प्राप्त किए। इनमें से 9 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया। इनमें से दो शेष निर्दलीय प्रत्याशी बिसनलाल कावरे और जोहरीलाल इवनाती ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.