खेड़ली बाजार सहित आधा दर्जन गांव में पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
एक दर्जन लोगों को बनाया शिकार, मुलताई बैतूल में किया भर्ती
✓खेड़ली बाजार सहित आधा दर्जन गांव में पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
✓एक दर्जन लोगों को बनाया शिकार, मुलताई बैतूल में किया भर्ती
रिपोर्टर/राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई
खेड़ली बाजार सहित आधा दर्जन गांवो मे पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि अब तक एक दर्जन लोग इस पागल कुत्ते का शिकार हो चुके हैं।दो लोगों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं कुछ लोगो को मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा ही कि ग्राम खेड़ली बाजार, बांगा, कुजबा और शंकर नगर के आस पास पागल कुत्ते के घूमने से ग्राम वासियों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। खास तौर पर महिलाओं और बच्चों में ज्यादा दहशत देखी जा रही है।लेकिन ग्राम पंचायत अभी तक पागल कुत्ते को पकड़ने और काबू में करने में नाकाम साबित हुई है।प्रशासन इस ओर ध्यान देकर आम नागरिकों की समस्या का निराकरण करे ।