✓अपने आसपास सबकी नींद उड़ा दो वैसे भी बैतूल में बड़े-बड़े धमाके हो रहे है, छोटे-मोटे नहीं- सीएम मोहन यादव
परिधि न्यूज बैतूल
परिधि न्यूज बैतूल

भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके के पक्ष में जिला मुख्यालय पर गुरुवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करने के दौरान बैतूल जिले के पांचों विधायकों का अभिनंदन करने के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि बैतूल के लोगों जरा ताली-वाली तो बजा दो, मेरे को बोलना न पड़े, बैतूल के लोगों के हाथ बहुत मजबूत है, अपने आसपास सबकी नींद उड़ा दो। वैसे ही बैतूल में धमाके बड़े-बड़े हो रहे है, छोटे-मोटे नहीं हो रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जहां सांसद दुर्गा दास उईके को भावी सांसद बताते हुए कहा कि वे कमल की माला के अद्वितीय कमल के फूल है वहीं वहीं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल का परिचय देते हुए कहा कि प्रदेश के लोकसभा संयोजक, वरिष्ठ विधायक, समाजसेवी, उद्योगपति एवं सभी क्षेत्रों में समान रुप से काम करते है। इस दौरान उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, केबीनेट मंत्री, पूर्व मंत्री एवं विधायकों का अभिनंदन किया।
बैतूल में आने का अलग आनंद
बैतूल में आने का अलग आनंद

बैतूल की आबोहवा की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि बैतूल आने में अलग ही आनंद आता है। बैतूल का अपना स्वभाव और विशेषता है। यद्धपि बैतूल और हरदा भागौलीय दृष्टि से अलग है। लेकिन लगता है बैतूल को परमात्मा ने विशेष आशीर्वाद दिया है। स्वर्ग से सुंदर वन क्षेत्र और निर्मल मन के कार्यकर्ता यहां उदार भाव से कार्य करते है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भी देश में मोदी सरकार बनेगी। अब तो कांगे्रस के अध्यक्ष ही अबकी बार 400 पार के नारे लगाने लगे है। कांगे्रस भले ही मरा-मरा बोल रही है लेकिन उनके मुख से राम-राम ही निकल रहा है। उन्होंने जितने अडग़े लगाने थे लगाए, जितने कष्ट देने थे दिए, परेशानियां खड़ी की। नासा की रिपोर्ट राम सेतु और राम के अस्तित्व का प्रमाण है। इस कलंक को कांगे्रस 70 साल पहले मिटा सकती थी लेकिन वह अडंगे लगाती रही। पर परमात्मा ने मौका दिया और राम मंदिर का यश भाजपा को मिला, शिलान्यास और लोकार्पण के समय क्या हिन्दू और क्या मुस्लिम सब मिलकर जय-जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि भारत विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के साथ साथ सबसे बड़े लोकतंत्र वाला भी देश है। हम सभी विश्व की सबसे बडी पार्टी के सिपाही है और सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व सबसे मजबूत व्यक्ति को मिलना चाहिए जिसकी छाती 56 इंच की है। इस दौरान सभा में अबकी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के नारे लगते रहे। मंच से सीएम ने कांगे्रस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर सुनील शर्मा एवं पूर्व विधायक आमला सुनीता बेले का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया और कहा कि उनका भाजपा में शामिल होना सौभाग्य है।
मुख्यमंत्री का बैतूल आना हमारा सौभाग्य: डीडी

भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि बैतूल, हरदा, हरसूद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी का नामांकन भरने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हमारे बीच पहुंचे। श्री उईके ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मप्र में भाजपा ने जन समर्थन से 163 सीटे हासिल। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नामांकन का क्रम सम्पन्न हुआ। श्री उईके ने सीएम सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला ने मंच पर आसीन सीएम सहित पूर्व केबीनेट मंत्री कमल पटेल, केबीनेट मंत्री मप्र शासन विजय शाह, बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विधायक, मप्र लोकसभा चुनाव के प्रदेश संयोजक हेमंत खण्डेलवाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी भारत सिंह राजपूत संयोजक अलकेश आर्य भाजपा जिला अध्यक्ष हरदा राजेश वर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद बैतूल बाजार के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर पंवार ने किया।