Betul and MP Latest News

सी एम डॉ मोहन यादव और पूर्व मंत्री पटेल की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी ने जमा किया चौथा नामांकन

परिधि न्यूज बैतूल

भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने बैतूल पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव और पूर्व मंत्री कमल पटेल, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में श्री उइके ने 4 अप्रेल गुरुवार को अपना नामांकन रिटर्निग ऑफिसर एवं जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के समक्ष प्रस्तुत किया। लोकसभा चुनाव को लेकर श्री उइके का यह चौथा नामांकन है जो उन्होंने रिटर्निग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

श्री उईके ने पूर्व में भरे 3 आवेदन
भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके द्वारा मंगलवार को 2 नामांकन और दाखिल किए गए। इसके पूर्व उन्होंने अपना पहला नामांकन रंगपंचमी 30 मार्च 2024 के दिन जमा कराया था। श्री उईके ने अपना दूसरा नामांकन मंगलवार को सुबह 11.20 पर जमा कराया। उनके साथ विधायकगण श्री महेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके, श्री चंद्रशेखर देशमुख उपस्थित थे। सांसद श्री उईके ने अपना तीसरा नामांकन निर्देशन पत्र 2:24 मिनट पर दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, श्री अलकेश आर्य, श्री सुभाष आहूजा भी उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.