64 कलाओं पर आधारित कौशल शिविर का आयोजन
ई.एफ.ए.शाला कन्या गंज में 20 विधाओं पर दिया जायेगा प्रशिक्षण

✓64 कलाओं पर आधारित कौशल शिविर का आयोजन
✓ई.एफ.ए.शाला कन्या गंज में 20 विधाओं पर दिया जायेगा प्रशिक्षण
परिधि न्यूज बैतूल/ई.एफ.ए.शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय बैतूल गंज बैतूल में 5 अप्रेल 2024 से 64 कलाओं पर आधारित कौशल शिविर का आयोजन शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य ललितलाल लिल्होरे के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले ने बताया कि इस शिविर में 20 विधाओं को शामिल किया गया है, जिसमें नृत्य, गायन, नाटक, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, भित्ती चित्रण, चित्रकला, कम्प्यूटर, रक्षा सेवाएं, खिलाड़ी, बाल अधिकार एवं सुरक्षा, पर्यटक एवं गाईड, लोक कला एवं कलाकार, कचरे का प्रबंधन, योग एवं ध्यान, फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी, सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल, रंगोली कला, आत्मरक्षा, खाद्य एवं पोषण, विज्ञान के प्रयोग आदि मुख्य है। प्राचार्य ललित लाल लिल्होरे द्वारा प्रत्येक विधा के लिये दो-दो प्रभारियों को नियुक्त किया गया। जिसमें नृत्य के लिए टीना साहू एवं चारू शुक्ला, गायन सुनंदा उइके एवं अशोक इवने, नाटक एस.पी.मोहबे एवं रेखा बारपेटे, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता रेखा बिसेन एवं सुजाता खान, भित्ती चित्रण शारदा सोलकीं एवं मीरा कापसे, चित्रकला गुणवन्त देशमुख एवं माधुरी पानकर, कम्प्यूटर राजेश करोले एवं ज्योति गीद, रक्षा सेवाए एम.पानकर एवं एस.पण्डोले, खिलाड़ी वासुदेव काले एवं एम.पानकर, बाल अधिकार एवं सुरक्षा गुणवन्त माथनकर, पुष्पकुमार धोटे, पर्यटक एवं गाईड घनश्याम बारंगे एवं द्वारका पंवार, लोक कला एवं कलाकार महेश गुंजेले एवं वंदना बेठे, कचरे का प्रबंधन रीना श्रीवास्तव एवं कामायनी त्रिवेदी, योग एवं ध्यान नर्मदा प्रसाद मिश्रा एवं एम.पानकर, फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी विरेन्द्र झरबड़े एवं उदयराम धोटे, सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल शीतल राने एवं सारिका तिवारी, रंगोली कला माया मगरदे एवं सरिता ठाकुर, आत्मरक्षा एम.पानकर एवं एस.पण्डोले, विज्ञान के प्रयोग रीना श्रीवास्तव,के त्रिवेदी, के.जी.बारमासे, रेखा बारपेटे मुख्य हैं। इसके अलावा समय-समय पर जिले के विशेषज्ञों को भी मार्गदर्शन हेतू शिविर में बुलाया जायेगा। शिविर 5 से 30 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया जायेगा।