Betul and MP Latest News

बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा खेड़ी का ए टी एम बंद होने से ग्रामीण परेशान

बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा खेड़ी का ए टी एम बंद होने से ग्रामीण परेशान

मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़
जिला मुख्यालय के समीपी आठ हजार की आबादी वाले ग्राम खेडीसावलीगढ़ में एक मात्र बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा है।अधिकांश ग्राहक बैंक शाखा के ए टी एम के विगत 15 दिनों से बंद होने के के कारण अपना जरूरत पूरी नही कर पा रहे है।बस स्टेंड पर एस बी आई का ए टी एम है लेकिन जरूरत से ज्यादा ट्रांजेक्शन होने के कारण वह भी काम नही आ रहा है। इस विषय में जब बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक सूर्यकांत देवांगन से चर्चा की गई तो उनका कहना है ए टी एम मशीन का अप डेशन हो रहा है।नई मशीन लगा रहे है अब एक ही मशीन से ट्रांजेक्शन भी
होगा और रुपया डिपाजिट भी होगा ग्राहक को हम बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रहे है।भले ही वक्त लग रहा है पर ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.