Betul and MP Latest News

नही रुका पानी, दूसरी बार भी फूट गया राक्सी का यह डेम 

✓नही रुका पानी, दूसरी बार भी फूट गया राक्सी का यह डेम 
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़
सरकार द्वारा गांव गांव जल संग्रहण के लिए रोजगार गारंटी योजना के तहत लाखों रुपए खर्च कर ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा या ग्राम पंचायतों के माध्यम से डेम, तालाब बनाकर ग्रामीणों को उनकी खेती किसानी की दशा एवम दिशा बदलने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। लेकिन यह योजनाएं अक्सर बीच में ही दम तोड़ देती है।इसकी बानगी विकासखंड भैसदेही की ग्राम पंचायत राकसी में देखी जा सकती है। ग्राम के पास पहाड़ी नाले पर ग्राम पंचायत के माध्यम से विगत वर्ष डेम बनाया गया ग्रामीणों के अनुसार यह डेम तकनीकी गड़बड़ियों के चलते बह गया अब निर्माण कर्ताओं ने जे सी बी मशीन से इसकी मरम्मत कर दी ताकि इसमें पानी का संग्रहण किया जा सके लेकिन यह डेम दोबारा फूट गया और बूंद भर भी पानी इस लाखो की लागत से बने डेम में रुक नही पाया। निर्माण कर्ताओ की लीपापोती काम नही आई जानकारों के अनुसार डेम में जो कार्य हुआ है वह निर्माण तकनीकी खामियों को उजागर कर रहा है। इसमें काली मिट्टी का प्रयोग नही हुआ वही मूल्यांकन करने वाले अधिकारी ने मूल्यांकन भी कर दिया। इसे ग्रामीणों की बद किस्मती ही कहना चाहिए इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद कोई भी जिम्मेदार यहा डेम की सुध लेने नही पहुंचा।डेम बनने से ग्रामीणों को एक आशा की किरण दिखलाई दी थी कि उन्हे पानी मिलेगा लेकिन उनकी यह आशा रेत के घरोदे की तरह ढह गई।

इनका कहना…

इस संबंध  में जानकारी आर ई एस के एस डी ओ 
ही अच्छे से बता पाएंगे।आप उनसे चर्चा कीजिए।

जितेन्द्र सिंह ठाकुर,

सी ई ओ जनपद पंचायत, भैंसदेही 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.