PARIDHI NEWS:कमानी गेट के पास आदिवासी युवक की इमली के पेड़ से गिरने से मौत
शव परिवहन के लिए मददगार बनी सोहेब खान की ऑटो एंबुलेंस

✓कमानी गेट के पास आदिवासी युवक की इमली के पेड़ से गिरने से मौत
✓शव परिवहन के लिए मददगार बनी सोहेब खान की ऑटो एंबुलेंस
परिधि न्यूज बैतूल
जिला मुख्यालय पर कमानी गेट के पास एक 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी व्याप्त है। युवक की मौत इमली के पेड़ से गिरने से होना बताया जा रहा है युवक के पैर और पेट पर बिजली के तार से करंट लगने से जख्म के निशान भी है। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली ने स्पॉट वेरिफिकेशन और शव की शिनाख्त के बाद ऑटो एंबुलेंस के माध्यम से युवक का शव जिला अस्पताल पहुंचवाया। गेंदा चौक के ऑटो एंबुलेंस सोहेब खान ने मृतक का शव जिला अस्पताल पहुंचाया।मृत युवक की पहचान मोहन पिता बसंत धुर्वे 18 वर्ष के रूप में की गई है।युवक के पैर और पेट पर गहरे जख्म का निशान है जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है की इमली के पेड़ पर चढ़ने के दौरान बिजली के तारो की चपेट में आने से युवक हादसे का शिकार हो गया।जानकारी के अनुसार युवक ड्राइवर का काम करता था
ऑटो एंबुलेंस से 32 वें शव का परिवहन

बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा संचालित ऑटो एंबुलेंस योजना से जुड़े ऑटो चालकों द्वारा अब तक अलग अलग घटना दुर्घटना की वजह से मौत होने पर शव परिवहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऑटो एंबुलेंस के माध्यम से 32 वें शव का परिवहन आज किया गया। गौरतलब है कि ऑटो एंबुलेंस चालको को शव परिवहन करने पर विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप एक हजार रुपए प्रदान किए जाते है। जिले में संचालित ऑटो एंबुलेंस के माध्यम से 900 से अधिक घायलों को समय पर उपचार मिला है। यह जीवन रक्षक सेवा भलाई की सप्लाई के रूप में पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी है।