स्विफ्ट डिजायर में गौवंश तस्करी, ताप्ती घाट नाले में पलटा वाहन, छोड़कर भागे तस्कर

✓ स्विफ्ट डिजायर में गौवंश तस्करी, ताप्ती घाट नाले में पलटा वाहन, छोड़कर भागे तस्कर
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़
लोक सभा चुनाव आचार संहिता को लेकर चाक चौबंद नाकाबंदी के बावजूद गौ तस्करों के हौसले बुलंद है। जिले में आए दिन गौवंश तस्करी के मामले सामने आ रहे है। मंगलवार सुबह भी स्विफ्ट डिजायर से हो रही गौ तस्करी उजागर हुई। यह वाहन ताप्ती घाट में पलट गया जिसके बाद तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।राष्ट्रीय हिन्दू सेना के पदाधिकारियों ने गाड़ी से बाहर निकालकर 5 गौवंश को सुरक्षित गौ शाला पहुंचाया।
राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रांत मीडिया प्रमुख सूरज खाड़िया ने बताया कि सुबह क़रीब 6 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक स्विफ्ट डिज़ायर सवारी गाड़ी खेड़ी ताप्ती मोड़ में पलट गई है । गाड़ी में गौ भरा हुआ है तभी इसकी सूचना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय को दी गई श्री मालवीय ने तत्काल गोवंश से भरी गाड़ी की सुचना कंट्रोल रूम एवं खेड़ी चौकी प्रभारी इरफान कुरेशी की दी और मौके पर पहुँचे।
खेड़ी नगर अध्यक्ष नवल प्रजापति ने बताया कि एक सफ़ेद कलर की स्विफ्ट सवारी गाड़ी क्रमांक MH04ES9524 से 5 नग गौवंश को गाड़ी की सीटों को हटा कर क्रूरतापूर्वक एक के उपर एक रस्सियों से बांध कर भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। दुर्घटना होने पर तस्करी का ख़ुलासा हुआ। संगठन के पदाधिकारियो ने मौके पर पहुँच कर पुलिस के सहयोग से गाड़ी में भरे हुए गौवंश को बाहर निकालकर गोवंश को माँ ताप्ती गौशाला भयावाडी पहुंचाया। प्रखंड अध्यक्ष रोशन खाड़िया ने बताया कि तस्करों के हौसले बुलंद हैं गाड़ी पलटने के बाद भी कुछ तस्कर सराड़ के युवकों के साथ टेक्टर लेकर पलटी गाड़ी के पास पहुँच गए थे। तभी संगठन के सदस्यों को देख गौ तस्कर वहाँ से फ़रार हो गए।लोक सभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है, जगह जगह महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश की सीमाओं फारेस्ट नाकों पर पुलिस चेकपोस्ट होने के बावजूद गौवंश की गाड़ियाँ पार हो रही है। इस दौरान मौके पर राजा चौहान, स्वप्निल पवाँर, दिलीप उइके, सरपंच सदन उइके भी मौजूद थे।