Betul and MP Latest News

6 अप्रैल को मनाई जाएगी मां कर्मा जयंती, 5 अप्रैल को जन्म लेने वाली कन्याओं को मिलेंगे सोने चांदी के लाकेट

✓6 अप्रैल को मनाई जाएगी मां कर्मा जयंती, 5 अप्रैल को जन्म लेने वाली कन्याओं को मिलेंगे सोने चांदी के लाकेट

परिधि न्यूज मुलताई

अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली के तत्वावधान में अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणी मां कर्मा जयंती 6 अप्रैल शनिवार को मुलताई के सरकारी अस्पताल में दोपहर 12 बजे मनाई जाएगी ।महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ,राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेश नायक ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी महासभा साहू समाज की पूजनीय भक्त संत शिरोमणी मां कर्मा जयंती पर आयोजन करा रही है । कार्यक्रम  मुलताई के सरकारी अस्पताल में 5 अप्रैल शुक्रवार को जन्म लेने वाली सभी बालिकाओं की आरती उतार कर उन्हें सोने चांदी के लॉकेट एवं पायल उपहार के रूप में  मां कर्मा जयंती के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। अखिल भारतीय शीतला माता मंदिर नरेंद्र साहू ,उमेश साहू, सोनू कृष्णा साहू ,राजेश साहू ललित फुलवार , सहित समस्त साहू समाज के लोगों ने मां कर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम उपस्थित रहने के लिए अपील की है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.