Betul and MP Latest News

दम तोड़ रही आमला गोरेगांव प्रधानमंत्री सड़क पुलिया, कभी भी हो सकता है हादसा

दम तोड़ रही आमला गोरेगांव प्रधानमंत्री सड़क पुलिया, कभी भी हो सकता है हादसा

मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़

गावों को शहर से जोड़ने के लिए देश में शुरू की गई प्रधान मंत्री सड़क योजना सरकार का भले ही कल्याणकारी कदम है,लेकिन सरकारी नुमाइंदे इसे पलीता लगाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे नतीजन प्रधानमंत्री सड़क अपने निर्माण के चंद दिनों में ही अपनी पहचान खोने लगी है।विकासखंड भैसदेही की ग्राम पंचायत आमला से गोरेगांव प्रधानमंत्री सड़क योजना से नव निर्मित डामरीकरण सड़क गुणवत्ताहीन होने निर्माण होने के की कारण डामरीकरण उखड़ रहा है वही गोरेगांव से 1 किलोमीटर दूर नाले पर बनी पुलिया पर बड़ा गड्ढा बन गया है जिसे मिट्टी पत्थरों से बंद कर दिया है जिसको लेकर गोरेगांव ग्रामीणों में आक्रोश है।ग्रामीणों का कहना है आमला से गोरेगांव मार्ग निर्माण को लेकर कच्चे मार्ग को लेकर वे वर्षो तक परेशान थे अब सड़क बनर रही है उसकी गुणवत्ता को लेकर परेशान है। निर्माण में की जा रही लापरवाही से सड़क अभी से खराब हो रही है ग्रामीणों में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी है उन्होंने जिला कलेक्टर बैतूल से उचित कार्यवाही की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.