Betul and MP Latest News

डीजे ने लील ली जिंदगी:सहेलियों के साथ कॉलेज में गणपति दर्शन के लिए गई छात्रा की कार्डियक अरेस्ट से मौत

➡️डीजे ने लील ली जिंदगी:सहेलियों के साथ कॉलेज में गणपति दर्शन के लिए गई छात्रा की कार्डियक अरेस्ट से मौत
➡️बाइक से पहुंचाया हॉस्पिटल, डॉक्टर से बताया ब्रेन- हार्ट डेड हालत में लाया हॉस्पिटल
➡️कलेक्टर सख्त तत्काल गणेश मंडलों को समझाइश , डीजे के साउंड कम करवाने के दिए निर्देश
परिधि न्यूज बैतूल

रात करीब 8 बजे जे एच कॉलेज में गणपति दर्शन के लिए पहुंची 17 वर्षीय छात्रा की डीजे के कानफाडू शोर की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा शहर में किराए के मकान में अपनी सहेली के साथ रहती थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे अपनी रूम मेट और मकान मालिक की बेटी के साथ वह जे एच कॉलेज में गणपति दर्शन के लिए निकली और करीब 8.15 बजे पहुंची। यहां गणेश प्रतिमा के पास तेज आवाज में बज रहे डीजे के साउंड की वजह से वह करीब रात 8.30 बजे चक्कर खाकर गिर पड़ी। छात्रा की सहेली ने वहां खड़े युवकों से मदद मांगी, छात्रा को बाइक से जिला अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि छात्रा को जब हॉस्पिटल लाया गया वह ब्रेन और हार्ट डेड थी, कार्डियक अटैक की वजह से मौत की आशंका है।डॉक्टर के मुताबिक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह बताई जा सकती है।
मकान मालिक ने दी परिजनों को सूचना

मकान मालिक ने छात्रा के माता पिता को सूचित कर दिया था।जैसे ही माता पिता हॉस्पिटल पहुंचे बच्ची की हालत देखकर दोनों के हाल बेहाल थे। अपनी बेटी की मौत का सदमा झेल न पाये पिता उसे हॉस्पिटल के बेड से गोद में उठाकर जगाने का प्रयास करते रहे। मां ने परिधि न्यूज से चर्चा में बताया कि उनकी बेटी पूर्णतः स्वस्थ थी।दोपहर में ही उसने बात भी की थी।तीज पर वह दो दिन के लिए घर गई थी।
कलेक्टर सख्त,तत्काल निगरानी और तेज साउंड में डीजे बजाने वालो पर कार्रवाई के दिए निर्देश


कलेक्टर डॉ संजय सोनवाने ने सूचना मिलते ही एसपी से डीजे को लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने कहा कि डीजे को लेकर तामा समझाइश देने के बाद भी लोग गंभीर नहीं है।उन्होंने छात्रा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि कम उम्र के लोगों को भी अटैक आ रहे है,गंभीर और जागरूक होने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि फिलहाल गणेश मंडलों को हिदायत देने और तेज साउंड में बजाए जा रहे डीजे के साउंड को कम करवाने के निर्देश दे दिए है। आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।मौके पर पहुंची तहसीलदार ने भी परिजनों से बात की। पुलिस ने मृग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.