5.55 पर भैंसदेही कन्या स्कूल में उतरा सी एम डॉ मोहन यादव का हैलीकॉप्टर
➡️मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दो दिवसीय प्रवास कुकरू में, भैंसदेही कन्या स्कूल में शाम 5.55 पर हेलीकॉप्टर से उतरे सीएम हिल स्टेशन कुकरू के लिए रवाना
➡️रात्रि चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडिटेशन, महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद और ‘मन की बात’ में होंगे शामिल
परिधि न्यूज बैतूल/भैंसदेही

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर जिले के हिल स्टेशन कुकरू पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव 27 जून को शाम 5.55 बजे कन्या हाई स्कूल भैंसदेही हेलीपैड पर पहुंचें, जहां जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने उनका स्वागत किया और यहां से वे रेस्ट हाउस कुकरू के लिए रवाना हुए।

कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे सनसेट पॉइंट का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत शाम 6:45 बजे ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेगे।