इटारसी रोड पर भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से होमगार्ड रामजी सूर्यवंशी की दर्दनाक मौत
ड्यूटी के लिए सोनाघाटी जा रहा था नगर सैनिक

✓इटारसी रोड पर भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से होमगार्ड रामजी सूर्यवंशी की दर्दनाक मौत
✓ड्यूटी के लिए सोनाघाटी जा रहा था नगर सैनिक
परिधि न्यूज बैतूल

अनियंत्रित डंपर की टक्कर से इटारसी रोड पर एक होमगार्ड सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर सैनिक क्रमांक 135 रामजी सूर्यवंशी ड्यूटी के लिए सोनाघाटी जा रहा था। इसी दौरान नशे में डंपर चालक में होमगार्ड सूर्यवंशी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।इस हादसे में श्री सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।

मोटरसाइकल को टक्कर मारने के बाद डंपर पास ही एक पेड़ से टकरा गया इस हादसे में डंपर चालक को भी चोट आई है।हादसे की सूचना मिलते ही ए एसपी कमला जोशी सहित पुलिस बल एवं होमगार्ड अधिकारी मौके पर पहुंचे।होमगार्ड के शव को जिला अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही होमगार्ड सैनिक की ड्यूटी मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए लगाई गई थी।आज शाम वह सोनाघाटी में होमगार्ड कार्यालय ड्यूटी पर जा रहा था।इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।