भारतीय कामकाजी महिलाएं (बहुआयामी विमर्श) विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

✓भारतीय कामकाजी महिलाएं (बहुआयामी विमर्श) विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
रिपोर्टर राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई बुधवार 22 मई को राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे भारतीय कामकाजी महिलाएं (बहुआयामी विमर्श) विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वर्षा खुराना एवं जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष जयेश संघवी एवं विषय विशेषज्ञों के द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों को शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर आशा रानी प्राध्यापक पीजीडीएवी कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय एवं डॉक्टर अलका पांडे प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र जहा शास स्नातकोत्तर महाविधायल बैतूल, डॉ विद्या चौधरी प्राध्यापक / प्राचार्य शासकीय कन्या महाविधालय बैतूल एवम् डॉक्टर आशीष गुप्ता प्राध्यापक शासकीय कन्या महाविधालय बैतूल उपस्थित रहे। जिन्होंने विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य ने कामकाजी महिलाएं (बहुआयामी विमर्श) विषय पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ अलका पांडे ने कहा की समस्या पर नहीं समाधान पर चर्चा की जानी चाहिए, उन्होंने बताया की महिलाए वर्तमान समय में तनाव से ज्यादा ग्रस्त है, जिसके लिए योग ही एकमात्र साधन है जिससे तनाव मुक्त हुआ जा सकता है।