कर्बला घाट माचना नदी पर बने अंग्रेजो के जमाने के बिना रैलिंग के पुल से गिरी बुलेरो, तीन घायल
नई बुलेरो लेकर खापा जा रहे थे युवक

सदर क्षेत्र में कर्बला घाट पर माचना नदी पर बने बिना रैलिंग वाले पुल से बुधवार शाम करीब 5 एक बोलेरो नदी में गिरकर पलट गई।हादसे में बुलेरों में सवार तीन लोग बुलेरो में ही फंस गए।जिन्हे राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया।
सभी को गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिना नबर की नई बुलेरो से पारस सिरसाम (ढोलू), बादल धुर्वे और प्रदीप सिरसाम तीनों बोलेरो वाहन से खापा से बैतूल आ रहे थे,तभी बैतूल में कर्बला घाट की पुलिया से बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गयी। हादसे में तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए।

अंग्रेजो के जमाने का पुल
कर्बला घाट पर बना यह पुल 100 वर्ष से अधिक पुराना है। कुछ वर्ष पूर्व भी एक बाइक सवार बारिश के दिनों में पुल पर रेलिंग न होने से बह गया था। कर्बला पुल पर बार बार हादसे के बाद भी प्रशासन गंभीर नजर नही आया।