Betul and MP Latest News

समूह की महिलाओं का लाखों रुपए लेकर फरार हुई कलावती


✓समूह की महिलाओ का लाखो रुपए लेकर फरार हुई कलावती

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़
लूट खसोट और फर्जीवाड़ा कर जनता की खून पसीने की कमाई सुनियोजित ढंग से लेकर भागने
की घटनाएं बढ़ती जा रही है।बावजूद इसके जागरूकता आने की बजाय भोले भाले लोग फर्जी
समूहों के मकड़जाल में फंसकर अपनी जमा पूंजी से हाथ धोकर बैठे ।ग्रामीणों क्षेत्रों में इस तरह की धोखाधड़ी आम हो गई है।ताजा मामले में जिला मुख्यालय के समीप बसे ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ के इंद्रा कालोनी में रहने वाली लगभग 40 महिलाए इस फर्जीवाड़े का शिकार हुई ।

इन महिलाओं के साथ करीब 40 लाख रुपए ठगी होना बताया जा रहा है।समूह की बबिता सोनी, बेबी विश्वकर्मा संगीता उईके, मिंदो, अरुणा कुबड़े,लता चौहान, सरोज विश्वकर्मा,किरण नागले,सुशीला अंजू विश्वकर्मा सहित अनेक महिलाओ ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बैतूल से शिकायत की है की ग्राम में झोपड़पट्टी में रहने वाली कलावती पति प्रभुदयाल विश्वकर्मा जो कि सुयोदय फाइनेंस एवम अन्नपूर्णा इनडयूस बैंक बनाकर अलग अलग नामों से समूह बनाकर महिलाओ का रुपया जमा करती थी, वह चार दिन पूर्व महिलाओ के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर समूह की लाखो रुपए निकालकर फरार हो गई महिलाओ ने जिला पुलिस अधीक्षक से उक्त महिला पर एफ आर दर्ज कर गिरफ्तार करने एवं राशि वापस दिलाने की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.