पंचायती कुएं में शव मिलने से हड़कंप, तीन दिन पहले ही गांव लौटा था मृतक

✓पंचायती कुएं में शव मिलने से हड़कंप, तीन दिन पहले ही गांव लौटा था मृतक
रिपोर्टर /राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नंदबोही के पंचायती कुएं में एक शव दिखाई देने से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए नाले तरफ गए, तब उन्हें पंचायती कुएं में शव नजर आया। जिसकी सूचना उन्होंने कोटवार और पंचायत को दी। इसके बाद शव की शिनाख्त उमेश पुत्र तेजीलाल गजाम उम्र 33 वर्ष निवासी नंदबोही के रूप में हुई। बताया जा रहा है उमेश अपनी पत्नी के साथ रहता था, वह मजदूरी करने बाहर गए थे। 3 दिन पहले ही वापस गांव आए थे। रविवार दोपहर करीब 1 बजे शौच का बोल कर घर से निकला था। तब से देर रात तक वापस नहीं आया। पत्नी ने तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पत्नी को लगा की वह उसके काका के खेत पर रुक गया होगा, क्योंकि पहले भी कई बार उमेश वहीं रुक जाता था। सुबह नाले तरफ शौच के लिए गए ग्रामीणों को पंचायती कुएं में एक शव नजर आया। जिसके बारे में गांव में पंचायत और कोटवार को जानकारी दी गई। मृतक की पत्नी ने शव उमेश का होने की पुष्टि की। जिसके बाद दुनावा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से बाहर निकलवाया। जिसके बाद शव का पीएम कराने मुलताई लाया गया। जहा पीएम करा कर शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।