Betul and MP Latest News

आमला पुलिस की सतर्कता से पकड़ में आई महाराष्ट्र की शातिर गैंग,पेचकस, सब्बल और कटर के साथ ATM में चोरी के लिए पहुंचे थे बदमाश

ATM की मनी डिस्पेंसर स्लीट पर प्लास्टिक की पट्टी पर गोंद जैसा पदार्थ चिपकाकर देते थे अंजाम


✓ATM में चोरी करने वाली चंद्रपुर महाराष्ट्र की गैंग आमला में पकड़ाई

परिधि न्यूज बैतूल
बैतूल। एटीएम में चोरी करने वाली महाराष्ट्र की गैंग को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली हैं।पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्छल झरिया से मिली जानकारी के अनुसार गत 14-15 मई की रात करीब 00.35 बजे दो व्यक्तियो ने गोविन्द कॉलोनी आमला में ESAF बैंक के ATM की मनी डिस्पेंसर स्लीट पर प्लास्टिक की पट्टी पर गोंद जैसा पदार्थ चिपकाकर, किसी ग्राहक द्वारा रूपए निकालने के प्रयास के असफल हो जानें पर रूपए चोरी करने का प्रयास किया गया था।पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज़ सुनकर अपराधी भाग गए थे। उक्त घटना की रिपोर्ट ESAF बैंक के प्रबंधक द्वारा थाना आमला में की गई थी। पुलिस ने अपराध धारा 457 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया ।16-17 मई की रात आमला पुलिस ने तीन चोर-साईं पिता श्रीनिवास अलेटी उम्र 20 साल, रवि कुमार पिता अतरम जम्बी उम्र 20 साल तथा किशोर अपचारी लोकेश शालू पिता पिंटू चौहान उम्र 17 साल 8 माह सभी निवासी अबुल कलाम आजाद पार्क के पास, कॉलोनी नम्बर 03, बल्लारशाह रोड चंद्रपुर महाराष्ट्र को मीर दातार मजार से लगी रेल पटरी के पास से ATM तोड़कर चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ा गया।पुलिस ने अपराधियों के पास से पेचकस, सब्बल और कटर भी जब्त किए। कार्यवाही के सम्बंध में अपo क्रमांक 312/24 धारा 401 पंजीबद्ध किया गया।

अपराधियों ने कबूल किया अपराध

ESAF बैंक से प्राप्त फुटेज के आधार पर की गई पूछताछ आदि के दौरान इन अपराधियों ने  14-15 मई की रात ESAF Bank में हुई घटना को स्वीकार किया है। इन अपराधियों में से लोकेश चौहान का पोलिस थाना राम नगर चंद्रपुर महाराष्ट्र में अपराधिक रिकॉर्ड भी है। आरोपी रवि कुमार बेलमपल्ली जिला मैंचेरियल तेलंगाना आरोपी लोकेश कानपुर का रहने बाला है।कुछ दिन पूर्व संपन्न क्राइम मीटिंग में भी SP  श्री  झरिया ने जिले के समस्त थाना प्रभारी गणों एवम अधिकारीयों को इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के सम्बंध में निर्देश दिए गए थे। आमला पुलिस की सजगता से ही यह शातिर गैंग पकड़ में आई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.