Betul and MP Latest News

चेतावनी:अब आंदोलन होगा गोस्वामी समाज की समाधि तोड़ेने पर आक्रोश,पुलिस को सौंपा ज्ञापन

चेतावनी:अब आंदोलन होगा

गोस्वामी समाज की समाधि तोड़ेने पर आक्रोश,पुलिस को सौंपा ज्ञापन

परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़

सेलगाव मार्ग पर स्थित ग्राम के गोस्वामी समाज के मुक्तिधाम समाधि स्थल पर समीप कि भूमि खरीदने वाले व्यक्ति के द्वारा खेत के पास सफाई के दौरान जे सी बी मशीन से गोस्वामी समाज की समाधि को तोड़ दिया गया। यह मामला अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है, आज गोस्वामी समाज के दो दर्जन से अधिक महिला – पुरुषो ने समाधि स्थल पर पहुंच कर खेत मालिक के विरुद्ध नारेबाजी की। घटना स्थल पर डायल 100भी पहुंची और सभी को गोस्वामी समाज ने पुलिस को ज्ञापन सौप कर कार्यवाही की मांग की।इस दौरान माधवी गोस्वामी ने कहा यह हमारे पूर्वज की वर्षो पुरानी समाधि थी जिसे तहस नहस कर जे सी बी से पूरे समाधि होने के अवशेष भी गायब कर दिए जब की समाधि के पत्थर अब भी मौजूद है। मिथिलेश भारती, वीरेंद्र गोस्वामी का कहना है शिरीष सोनी के नाम एफ आई आर दर्ज की जाए जिन्होंने मशीन चला कर समाधि तोड़ी। पुलिस के  कारवाई न करने पर समाज आंदोलन को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र गिरी, चंदू गिरी, अनिल गिरी,मिथिलेश भारती, दिलीप गोस्वामी, महेंद्र भारती, नेहा गिरी, हेमलता गिरी, जितेन्द्र गोरिया, मनीषा, माया भारती चंद्रकला भारती, विनोद पुरी, राजेंद्र गिरी,नरेंद्र गिरी आदि प्रमुख है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.