Betul and MP Latest News

मौलिक ने 10 वीं में हासिल किए 90 प्रतिशत अंक

✓मौलिक ने 10 वीं में हासिल किए 90 प्रतिशत अंक
परिधि न्यूज बैतूल

मेक्रोविजन एकेडमी बुराहनपुर में अध्ययनरत सीबीएसई पैटर्न कक्षा 10 वीं के मेधावी छात्र मौलिक भार्गव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। उल्लेखनीय है कि मौलिक भार्गव राष्ट्रीय जनादेश के  प्रकाशक/संपादक मयूर भार्गव एवं रेनबो चाकलेट की संचालिका श्रीमती रश्मि भार्गव के छोटे सुपुत्र हैं। मौलिक भार्गव को 500 में से 449 नंबर मिले हैं। मौलिक को तीन विषयों में ए-1,दो विषयों में ए-2 ग्रेड मिला है। मौलिक ने अपनी इस सफलता का श्रेय मेक्रोविजन के गुरुजनों एवं माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, ईष्टमित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.