मुलताई के चार केंद्रों पर 70 % के नजदीक पहुंचा मतदान
डूडर रैय्यत में अब तक सबसे ज्यादा मतदान

परिधि इलेक्शन न्यूज अपडेट
बैतूल संसदीय क्षेत्र के मुलताई विधानसभा के अंतर्गत 4 मतदान केन्द्रों राजापुर-275, डूडर रैय्यत-276, कुंदा रैय्यत-279 एवं चिखलीमाल-280 पर आज 10 मई को सुबह 7 से पुर्न-मतदान प्रारंभ हुआ। 11 बजे तक 43.96 मतदाता अपने मत का उपयोग कर चुके थे, वही 1 बजे से मतदान का ग्राफ 60 प्रतिशत तक पहुंच गया।3 बजे चारो केंद्रों पर 67.97% मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। जिस गति और उत्साह से मतदान जारी है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम 6 बजे तक 80% से अधिक मतदान हो जाएंगा ।युवा हो या बुजुर्ग माता तीन दिन में दूसरी बार और एक हाथ की तर्जनी के बाद मध्यमा पर अमिट स्याही लगाने का क्रेज हर मतदाता में दिखाई दे रहा है।