Betul and MP Latest News

हां मैंने जलाया भाजपा का झंडा..किसी के कहने पर..बोदी जुनावानी में युवक ने भाजपा का झंडा जलाया !

भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश युवक पर एफ आई आर की मांग

✓बोदी जुनावानी में युवक ने भाजपा का झंडा जलाया
✓भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश युवक पर एफ आई आर की मांग

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच एक युवक ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदी जुनावानी में भाजपा का झंडा जला दिया। जब ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह चंदेल ने इसका विरोध कर झंडा जलाने वाले व्यक्ति से फोन पर बात की तो पहले उसने साफ मना कर दिया और बाद में कहा हां मैने ही जलाया
किसी के कहने पर।

उस शख्स के साथ एक व्यक्ति कांग्रेस का झंडा पकड़े हुए दिखलाई दे रहा है।ग्रामीण मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने इस घटना की  निन्दा करते हुआ झंडा जलाने वाले व्यक्ति पर सख्त कारवाई की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.