6 मतदान दलों को बैतूल लेकर आ रही बस में लगी आग, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान, ईवीएम को नुकसान, बस जलकर खाक

परिधि न्यूज बैतूल
मुलताई विकासखंड के ग्राम पौनी गौला के पास 6 मतदान केंद्रों की ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में मंगलवार रात के करीब 11.30 बजे आग लग गई।

आग लगते ही चालक ने बस को रोक दी मतदान दलों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।इस हादसे में ईवीएम को भी नुकसान पहुंचा है जबकि बस पूरी तरह खाक हो गई।सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।हादसे की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
6 मतदान केंद्रों के दल और सामग्री थी बस में
रात करीब 11.30 बजे जिस बस में आग लगी थी उसमे मतदान केंद्र क्रमांक 275 रजापुर, 276 डूडर, 277 गेहूबारसा, 278 गेहूं बारसा क्रमांक 2, 279 कुंदारैयत और 280 चिखली माल केंद्रों के मतदान कर्मी सहित मतदान सामग्री थी।आग लगने की सूचना ही मिलने पर बैतूल, मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बस की आग बुझाई और मतदान सामग्री को बाहर निकाला। मतदान कर्मचरियों और ईवीएम-वीवीपैट मशीनों को लाने के लिए दूसरी बस के इंतजाम किए। आग की वजह से कुछ ईवीएम मशीनी को भी नुकसान पहुंचा है।