Betul and MP Latest News

आदिवासी अंचल में बारातियों की तरह हुआ मतदान दलों का स्वागत, माला पहनाई, बरसाए फूल

लोकनृत्य पर थिरके ग्रामीण,आत्मीयता से अभिभूत मतदान दल

✓आदिवासी अंचल में बारातियों की तरह हुआ मतदान दलों का स्वागत, माला पहनाई, बरसाए फूल

✓लोकनृत्य पर थिरके ग्रामीण,आत्मीयता से अभिभूत मतदान दल

परिधि न्यूज भीमपुर

जिले के अंतर्गत आने वाले भीमपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रंभा, टीटवी, पलस्या, दाबिदा, सीमोरी में आदिवासी वेशभूषा में परंपरा अनुसार मतदान दल का ढोल-ताशों से स्वागत किया। ग्रामीणजन ने जमकर किया नृत्य और मतदान दलों पर फूल भी बरसाए।

आमतौर पर मतदान कराने के लिए गांवों और कस्बों में पहुंचने वाले मतदान कर्मियों को केंद्र पर वोटिंग से पहले रात बिताना सबसे बड़ी चुनौती का काम लगता है लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के अनेको गांव में मतदान टीम का जोरदार स्वागत किया। आदिवासी परंपरा के अनुसार नृत्य करके मतदान टीम का स्वागत किया जिसमें भीमपुर को सीईओ अभिषेक वर्मा सहित तानसिंह सिसोदिया ग्राम पंचायत के समस्त पदाधिकारी,सरपंच, सचिव सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोमवार को मतदान दल के पहुंचने पर जो स्वागत किया गया, वो किसी भव्य शादी में शामिल होने आ रहे बरातियों के स्वागत से कम नहीं था।भीमपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले टिटवी, दाबीदा, रम्भा, सिमोरी केंद्र पर स्वागत से मतदान दल भी अभिभूत है ।

शासकीय माध्यमिक स्कूल रंभा बीएलओ नत्थू घुमारे , श्यामराव ,पंचायत सचिव महेश कासदेकर ने बताया कि रंभा के स्कूल परिसर में कुल दो मतदान केंद्र बनाए गए है।सोमवार को यहां जब मतदान दल पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये मतदान कराने आए ये कर्मचारी लोकतंत्र के महापर्व की अहम कड़ी हैं जो मतदाताओं से मत का दान कराते हैं और उसे सुरक्षित और विश्वस्नीय ढंग से संपन्न कराते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.