Betul and MP Latest News

लोकतंत्र का उत्सव:आजादी की लड़ाई के योद्धा की शतायु जीवन संगिनी बाजे – गाजे के साथ मतदान करने जाएगी

✓लोकतंत्र का उत्सव:आजादी की लड़ाई के योद्धा की शतायु जीवन संगिनी बाजे – गाजे के साथ मतदान करने जाएगी

परिधि न्यूज बैतूल 

बैतूल जिले के चिन्हित प्रमाण पत्र धारक स्वतंत्रता संग्रमा सेनानी स्वर्गीय बृजलाल भाटिया की जीवन संगनी श्रीमती शंकुतला देवी भाटिया अपने घर से मतदान करने से वंचित होने के बाद अब व्हील चेयर् पर बैठ कर 7 मई 2024 दिन मंगलवार को मतदान करने जाएगी। बैतूल गंज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बृजलाल भाटिया की धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला भाटिया जिनकी उम्र मतदाता परिचय पत्र में 83 वर्ष दर्ज है,जो अपडेट नहीं होने के कारण इतनी बुजुर्ग होने के बाद चुनाव आयोग के नियमों में नहीं आने से घर पर मतदान करने से वंचित हो गईं हैं। लेकिन परिवार के सदस्यों के अनुसार आज भी मां का जज़्बा मतदान केंद्र पर मतदान करने का है। समय रहते जवाबदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इनकी जानकारी दे दी गई थी, लेकिन उन्होंने घर पर मतदान कराने में असमर्थता व्यक्त कर दी थी। जो भी हो फिलहाल परिवार के सभी सदस्यगण माताजी को बाजे गाजे के साथ मतदान करने व्हील चेयर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.