Betul and MP Latest News

भार्गव समाज ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

बैतूल लोकसभा के सर्वांगीण विकास के लिए करेंगे मतदान

✓भार्गव समाज ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प
✓बैतूल लोकसभा के सर्वांगीण विकास के लिए करेंगे मतदान
परिधि न्यूज बैतूल

आगामी 7 मई को होने वाले बैतूल लोकसभा क्षेत्र के मतदान के लिए भार्गव समाज बैतूल के सदस्यों ने शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। समाज के अध्यक्ष दीपक भार्गव के नेतृत्व में बैतूल लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी सदस्यों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। रविवार को समाज के सदस्य निधिष भार्गव के सिविल लाइन्स, बैतूल स्थित निवास पर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में 10 मई को परशुराम जयंती मनाने का भी तय किया गया। समाज के सदस्यों ने मनोज भार्गव की पहल पर जिला अस्पताल में रक्तदान करने जाने वाले को पार्किंग शुल्क से छूट के लिए की गई पहल का स्वागत किया।
मतदान करने लिया संकल्प
रविवार को समाज के वरिष्ठ सदस्य निधिष भार्गव के निवास पर समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भार्गव समाज के सभी सदस्य शत-प्रतिशत मतदान करेंगे। समाज के सचिव सुधीर भार्गव ने कहा कि प्रशासन भी मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है। हमें भी प्रशासन के अभियान में सहयोगी बनना चाहिए। सभी सदस्यों ने एक राय से इस बात का समर्थन किया। बैठक में नवमतदाता शुभम और हर्षिता ने भी मतदान का संकल्प लिया।
धूमधाम से मनाएंगे परशुराम जयंती
समाज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भार्गव समाज बैतूल द्वारा निधिष भार्गव के निवास पर 10 मई को परशुराम जयंती के अवसर पर प्रात: 9 बजे आरती, पूजन किया जाएगा। जिसके पश्चात प्रसादी वितरण होगा।
बैठक में यह थे मौजूद
भार्गव समाज की बैठक में गोपाल, अनिल, शैलेंद्र, मनोज, निधिष, मयूर, आशु, श्रीमती लता, श्रीमती कविता, श्रीमती दीपा, श्रीमती सुमन, श्रीमती अलका, श्रीमती मीरा, श्रीमती अर्चना, श्रीमती दीप्ति, श्रीमती मेघा, श्रीमती स्वाति और श्रीमती रश्मि भार्गव उपस्थित थीं। 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.