पहाड़ी की चढ़ाई और ढलान से मुक्ति अब नदी का पानी पीने मजबूर नही होंगे तोगाढाना के आदिवासी


✓तोगाढाना में बोर करते ही फूटी जलधारा आदिवासियों को अब नही चढ़ना होगा पहाड़ी
✓ताप्ती नदी का पानी पीने विवश थे ग्रामीण
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़

विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत चुनालोमा के ग्राम तोगाढाना में इतना भीषण पेयजल संकट था हेडपंप कुआ सभी में पानी नही था। ग्रामीण गांव से दो किलोमीटर दूर पहाड़ी से उतरकर ताप्ती नदी से पीने का पानी जुटा रहे थे। इस समस्या को परिधि न्यूज ने प्रमुखता से प्रसारित किया। परिधि न्यूज के माध्यम से समस्या संज्ञान में आते ही विभाग ने आनन फानन में तोगाढाना मे बोरवेल की मशीन भेजकर पीने के पानी के लिए रविवार सुबह से बोर खनन किया।

ग्राम के जयराम ताडिलकर ने बताया की बोरवेल में गहराई पर पानी निकल गया है उम्मीद है इस पानी से पेयजल की समस्या हल हो जावेगी। जिससे ग्रामीणों में एक आशा की किरण जागी है आदिवासियों ने परिधि न्यूज को साधुवाद दिया है