बेटे के बर्थडे से 72 घंटे पहले देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुआ छिंदवाड़ा का लाल,बेटे से बर्थडे पर घर आने का वादा कर ड्यूटी पर गया था यह फौजी पिता,अब तिरंगे में लिपटकर आएगा घर
✓बेटे के बर्थडे से 72 घंटे पहले देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुआ छिंदवाड़ा का लाल,बेटे से बर्थडे पर घर आने का वादा कर ड्यूटी पर गया था यह फौजी पिता,अब तिरंगे में लिपटकर आएगा घर

IAF Martyr Vickky Pahade: छिंदवाड़ा के रहने वाले विक्की पहाड़े पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए हैं। अपने इकलौते बेटे से सात मई को उसके बर्थडे पर आने का वादा किया था। शहादत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है।
छिंदवाड़ा।जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए छिंदवाड़ा का लाल शहीद हो गया है। नोनिया करबल के रहने वाले विक्की पहाड़े भारतीय एयरफोर्स में कॉरपोरल के पद पर तैनात थे। चार मई को आतंकियों ने जवानों के काफिले पर हमला किया था। इसमें विक्की पहाड़े अपने चार साथियों के साथ जख्मी हो गए थे। इलाज के दौरान विक्की पहाड़े ने दम तोड़ दिया है। उनके शहीद होने की खबर लगते ही उनका पूरा परिवार गम में डूब गया है। विक्की पहाड़े 2011 में एयरफोर्स में शामिल हुए थे।
बेटे के जन्मदिन पर आने का किया था वादा
शहीद हुए विक्की पहाड़े के परिजनों ने कहा कि 7 मई को उनके इकलौते बेटे हार्दिक का जन्मदिन था, जिसमें वह आने वाले थे। पिछले दिनों वह अपनी बहन की गोद भराई की रस्म में आए थे, एक महीने की छुट्टी के बाद वह 18 अप्रैल को ड्यूटी पर लौटे थे। वही अचानक आज उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।
किसान थे विक्की के पिता
विक्की पहाड़े का परिवार हिवरा वासुदेव का रहने वाला है, विक्की के पिता किसानी करते थे, विक्की तीन बहनों के बीच में अकेले भाई थे। विक्की पहाड़े के पिता डिमाग पहाड़े का साल 2008 में सड़क हादसे में निधन हो चुका था, इसके बाद परिवार को चलाने की जिम्मेदारी थी। विक्की पहाड़े अपने घर में इकलौते थे। साल 2011 में उन्होंने पढ़ाई कर एयरफोर्स में शामिल हो गए।
विक्की की 2 बहनें एग्रीकल्चर विभाग में एक बहन हैं ASI
गौरतलब है कि विक्की पहाड़े की दो बहनें एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट में हैं, जबकि एक बहन नरसिंहपुर में सब इंस्पेक्टर पद पर है। उनके जीजा एनआईए में है। आपको बता दें कि विक्की भी एयरफोर्स में थे।
2018 में हुई थी शादी
उनकी शादी 12 मई 2018 मई को हुई थी। उनकी पत्नी का नाम रीना पहाड़े हैं और उनका एक 5 साल का बेटा है, जिसका नाम हार्दिक पहाड़े है। उनकी मां का नाम दुलारी वाई पहाड़े है। घर में पत्नी बच्चे और उनकी मां बदहवास होकर विक्की का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें जैसे ही सुबह सूचना लगी। उनका पूरा परिवार रो रोकर बेहाल हो गया है। नाते रिश्तेदार उनके घर पर आने लगे हैं।