Betul and MP Latest News

पागल घोड़ी ने फिर मचाया आतंक दो लोगो को काटा, कुत्ते पर किया हमला

✓पागल घोड़ी ने फिर मचाया आतंक दो लोगो को काटा, कुत्ते पर किया हमला

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़


जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ में पागल घोड़ी ने गांव के दो लोगो को काट लिया है। करीब दो महीने पहले इस घोड़ी का उपचार कराया गया था लेकिन दोबारा अब यह आम लोगो को नुकसान पहुंचा रही है।रविवार को गांव में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले सुनील नागर के हाथ पर काटने के बाद सेलून की दुकान के सामने घोड़ी ने एक युवक को काटने को कोशिश की लोगो ने   उसे खदेड़ा। घोड़ी के आतंक से न सिर्फ ग्रामीण अपितु कुत्ते भी परेशान है।  एक कुत्ते को मुंह से पकड़कर फेक दिया और परिहार भवन के सामने घरों के सामने नल से पानी भर रही महिलाओ को निशाना बनाना चाहा लेकिन उन्होंने उसे खदेड़ दिया। इस विषय में पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रीती बंसल ने बताया घोड़े अमूमन किसी के द्वारा छेड़े बगैर नही काटते कई बार संबंधित घोड़ों अथवा उसके बच्चो को कभी मारने सताने बाद यह प्रवृत्ति देखने को मिलती है।इसके अलावा रेबीज लक्षण पाए जाने पर भी घोड़ा काटने का प्रयास करता है या काट लेता है, लेकिन वह सार्वजनिक स्थलों पर घूमते नहीं है, वह अंधेरे अथवा एकांत स्थान पर मिलेंगे।परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.