Betul and MP Latest News

लायंस क्लब और जन अभियान परिषद द्वारा अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगो को प्रेरित

✓लायंस क्लब और जन अभियान परिषद द्वारा अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगो को प्रेरित किया

परिधि न्यूज आमला
मतदान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज लायंस क्लब आमला और जन अभियान परिषद आमला द्वारा आमला नगर सहित ग्रामीण अंचलों में रैली निकालकर लोगो को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।चौपाल बैठको के माध्यम से लोगो को मतदान करने और अधिक से अधिक लोगो को मतदान के लिऐ प्रेरित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर लायंस क्लब आमला सार्थक और जनअभियान परिषद,नगर प्रस्फुटन समिति आमला के सदस्यों ने आमला नगर सहित ग्राम तोरनवाड़ा, बोरी, रतेड़ा सहित लगभग आधा दर्जन गावों में संपर्क कर बैठके की तथा लोगो को अधिक से अधिक मतदान के लिए कहा।इस अवसर पर सदस्यों के हाथ में मतदान प्रेरित करने के स्लोगन लिखे तख्तियां भी थी।साथ ही मतदान जागरूकता के प्रेरणादाई नारे भी लगा रहे थे।
इस अभियान में गणेश यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष आमला,हरी यादव जिला पंचायत सदस्य आमला सहित अन्य प्रभावी गणमान्य लोग भी साथ थे।इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए अनिल सोनी पटेल अध्यक्ष लायंस क्लब आमला सार्थक ने कहा की मतदान करना हमारा कर्तव्य भी है और हमारी जवाबदारी भी।यह मतदान देश के लिए ही नहीं बल्कि हमारे सर्वांगीण विकास के लिए भी जरूरी है।इसलिए अपने विकास के लिए वोट दे,देश की खुशहाली ओर तरक्की के लिए वोट दे।सभी अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करे।

वोट दे और लोगो को वोटिंग के लिए प्रेरित करे।इस अवसर पर गणेश यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष आमला ने कहा की हमारे एक वोट से न केवल हमारे गांव बल्कि देश की प्रगति के रास्ते खुलते है।इसलिए हमे वोट अवश्य डालना चाहिए।इस अवसर पर मनोज विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर अनिल सोनी पटेल,किशोर गुगनानी, चंद्रशेखर सोनी,जयंत सोनी, मनोज विश्वकर्मा,बंशीलाल पवार पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी आमला,गोपाल खतारे,नितेश साहू, डॉ नेपाल ठाकुर आदि उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.