Betul and MP Latest News

फरहीन खान ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की परीक्षा

सदर मस्जिद कमेटी ने किया सम्मान,उज्ज्वल भविष्य के लिए बुजुर्गों ने दुआएं दी

✓फरहीन खान ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की परीक्षा
✓सदर मस्जिद कमेटी ने किया सम्मान,उज्ज्वल भविष्य के लिए बुजुर्गों ने दुआएं दी
परिधि न्यूज बैतूल
नवीन विद्या मंदिर सदर की छात्रा कु.फरहीन खान ने कक्षा हाई स्कूल परीक्षा 90 फीसदी अंको के साथ उत्तीर्ण कर शाला एवं परिवार का नाम रोशन किया है।
फरहीन ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है। होनहार छात्रा फरहीन सदर बैतूल निवासी सलीम खान की बेटी और इबरार कुरेशी की भांजी है। उनकी इस उपलब्धि पर सदर मस्जिद कमेटी ने बच्ची का सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए बुजुर्गो ने दुआएं दी। इस अवसर पर अज़ीज़ खान, तौफीक खान, हाफिज नूर मोहम्मद, अब्दुल फहीम, असलम खान, बबन भाई, वसीम खान, अब्दुल कबीर, एमडी खान उपस्थित थे।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.