नावा वोट नावा अधिकार, काका-काकी माने किम, वोट वाटाना है कसम टीन
नावा वोट नावा अधिकार, स्थानीय भाषा में मतदान का दिया संदेश

नावा वोट नावा अधिकार, स्थानीय भाषा में मतदान का दिया संदेश
परिधि न्यूज बैतूल
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं स्वीप नोडल अधिकारी अक्षत जैन ने नागरिकों से अपील की कि इस बार अधिक से अधिक मतदान कर मतदान के पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करना है। उन्होंने युवा मतदाताओं से आग्रह किया कि वे स्वयं आगे आएं और लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बने।
नावा वोट नावा अधिकार
बीएलओ मदन पोटे ने आदिवासी भाषा में नावा वोट नावा अधिकार, काका-काकी माने किम, वोट वाटाना है कसम टीन। रौक-रौक साक्षरता वयकुम मतदाता जागरूक बने कि कुम नारे लगाकर जागरूकता रैली निकाली। 7 मई लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाताओं को मतदान के महत्व को बताएं। अधिक से अधिक मतदान करने के उद्देश्य से शिक्षकों द्वारा स्थानीय भाषा में नारे, रैली, बच्चों के द्वारा गांव में नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।विकासखंड बैतूल से संस्था प्रमुख ममता उइके एवं अतिथि शिक्षक एकीकृत माध्यमिक शाला मंडईबुजुर्ग, संस्था प्रमुख चंदा डोंगरे माध्यमिक शाला लापाझिरी विकासखंड भैंसदेही ग्राम पंचायत धूडियानई आदिवासी बाहुल्य ग्राम बडग़ांव में शिक्षिका अरुणा महाले ने हाई स्कूल प्राचार्य मिलिंद निनावे की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।