Betul and MP Latest News

न्यू कार्मल के आधा दर्जन विद्यार्थियों ने जिले एवं तहसील की प्रवीण्य सूची में बनाया स्थान, शाला परिवार ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

✓न्यू कार्मल के आधा दर्जन विद्यार्थियों ने जिले एवं तहसील की प्रवीण्य सूची में बनाया स्थान, शाला परिवार ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रिपोर्टर /राजेश खड़से ,परिधि न्यूज मुलताई

हाल ही में आए मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम में न्यू कार्मल कान्वेंट स्कूल की कक्षा 12वीं की दो छात्राओं ने जिले की टॉप टेन प्रवीण्य सूची में प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है। न्यू कार्मल के कक्षा 12वीं, 10वीं, आठवी एवं पांचवी के आधा दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने जिला एवं तहसील स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर का गौरव बढ़ाया है। यह पहला मौका है जब किसी निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला सहित तहसील स्तरीय प्रवीण्य सूची में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की है जिनका शाला परिवार द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। शाला प्राचार्य विनीता नायर ने बताया कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 90% रहा कुंल 49 विद्यार्थियों में से 42 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें बानी दुर्गेश रस्तोगी ने कॉमर्स संकाय में 93.8% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इसके साथ ही दीपिका राजेश सोनी ने गणित संकाय में 94.6% अंक प्राप्त किए हैं। दीपिका को गणित में 100 में से 100 नंबर प्राप्त हुए हैं और वह जिले में तृतीय स्थान पर रही है। शाला संचालक अनीष नायर ने बताया कि कक्षा 12वीं के दो विद्यार्थी सहित आधा दर्जन से अधिक बच्चों ने पहली बार न सिर्फ जिले की प्रवीण सूची में अपना स्थान बनाया है।बच्चों की सफलता पर संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह परिहार, संचना जैन, अवनीश शर्मा, मनोज गीद, करिश्मा गीदकार, सुनीता सबले, विशाल सोनी, शीतल पावर सहित शहर के गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.