Betul and MP Latest News

कीटनाशक पीने वाला दसवी का छात्र गंभीर  लगातार वेंटीलेटर सपोर्ट पर, नागपुर रेफर 

कीटनाशक पीने वाला दसवी का छात्र गंभीर  लगातार वेंटीलेटर सपोर्ट पर, नागपुर रेफर 

रिपोर्टर / राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई

मुलताई/ मुलताई क्षेत्र के दुनावा के एक छात्र ने दसवी फेल हो जाने पर कीटनाशक पी लिया था । जिसे पहले नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था । उसके बाद नगर के ही प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था । यहां पर बच्चे की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है । उसे अब नागपुर रेफर कर दिया गया है । डॉक्टर का कहना है कि उसकी हालत बहुत गंभीर है कीटनाशक पूरे शरीर में फैल गया है । बच्चा फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर है ।

बताया जा रहा है कि बच्चे ने फसलों पर डालने वाला कीटनाशक अधिक मात्रा में पी लिया। नगर के कृष हॉस्पिटल के संचालक ,डॉक्टर अंकुश भार्गव ने बताया कि बच्चे की स्थिति बहुत गंभीर है । उसे विभिन्न विशेषज्ञों की आवश्यकता थी । इसलिए बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है ।परिजन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर ले गए हैं ।जहां उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है , जहां उसका उपचार जारी है। 2 दिन पहले कक्षा दसवीं और 12वीं का रिजल्ट आया था । कक्षा दसवीं दुनावा के एक छात्र ने रिजल्ट देखने के बाद यह कदम उठाया । वह फेल हो गया जिसके चलते उसने घर में रखा हुआ कीटनाशक पी लिया । इतनी अत्यधिक मात्रा में कीटनाशक पिया कि उसे इस बात का भी अंदेशा नहीं था इसका क्या आगे क्या परिणाम होगा ? बच्चा घर में अकेला था और उसके परिजन शादी में गए हुए थे । कीटनाशक पीने के बाद बच्चा बेहोश हो गया था । परिजन जब घर वापस आए तो बच्चा उनको बेहोशी की हालत में पड़ा मिला । आनन फानन में परिजनों ने मुलताई अस्पताल लाया इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जो अब नागपुर रेफर है ।फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.