लिटिल चैंप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परिणाम
भूमिका- मयूरी 10 वी में तो निधि 12 वी में रही टॉप
✓लिटिल चैंप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परिणाम
✓भूमिका- मयूरी 10 वी में तो निधि 12 वी में रही टॉप
परिधि न्यूज बैतूल

माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम में लिटिल चैंप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कक्षा दसवीं में भूमिका कोकासे ने 94% एवं मयूरी हारोड़े ने 89% अंक प्राप्त किये। कक्षा 12वीं में निधि निरापुरे ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

खुशबू – तनुजा पांचवी में अव्वल
इसी प्रकार कक्षा पांचवी में उत्तीर्ण विद्यार्थी सभी प्रथम स्थान पर रहे एवं कक्षा आठवीं में भी सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं में खुशबू मानेकर, तनुजा बालापूरे ने 93% अंक प्राप्त किये।सभी सफल विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय समस्त गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया । इस अवसर पर विद्यालय संचालक श्री गौरव राठौर अध्यक्ष श्रीमती बबली राठौर, प्राचार्य भरत सूर्यवंशी एवं संतोष यादव और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
