Betul and MP Latest News

पवार समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

यश और दिव्यांशी ने बढ़ाया नगर का गौरव

पवार समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
परिधि न्यूज बैतूलबाजार

बैतूल बाजार नगर के पवार समाज संगठन द्वारा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान उनके घर जाकर किया गया। सर्व प्रथम प्रदेश की टॉप टेन की सूची में स्थान बनाने वाले यश कमलेश पवार को उनके निवास कोडल्या पुरा जाकर पुष्प माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि विनायकम स्कूल टिकारी में अध्ययनरत यश कमलेश पवार ने कक्षा 12 की परीक्षा में 96.8% अंक बनाकर जिले में प्रथम तथा प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया। यश की नर्सरी से 10 वी तक की शिक्षा डिवाइन स्कूल बैतूल बाजार में हुई तथा 11 वी से विनायकम स्कूल में प्रवेश लिया था। यश के पिता मिलानपुर टोल प्लाजा पर कार्यरत है और माता गृहणी है। यश ने कक्षा 10 में भी 91.6 % अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

पवार समाज संगठन द्वारा इसके पश्चात कु दिव्यांशी भूपेंद्र पवार को घर जाकर सम्मानित किया। दिव्यांशी पवार ने कक्षा 8 वी में 90.33% प्रतिशत अंक लेकर नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।डिवाइन स्कूल बैतूल बाजार की होनहार छात्रा दिव्यांशी के पिता सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्राचार्य भूपेंद्र पवार तथा माता नगर परिषद में पार्षद है। विद्यार्थियों को सम्मानित करने वालो में वरिष्ठ पत्रकार शंकरलाल पवार, जिला महामंत्री भाजपा सुधाकर पवार, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश पवार, मंडल अध्यक्ष सुनील पवार, समाजसेवी सुनील परिहार, पार्षद पूजा पवार, समाज जिला सचिव लक्ष्मीनारायण पवार (भंगू मामा), डिवाइन स्कूल के सञ्चालक जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा अजय पवार, भाजपा नेता क्रांति पवार, समाजसेवी भुवेंद्र ओमकार, गौरव पवार, संजय गोहिते प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.