6 से 7 घंटे की नियमित और रिवीजन स्टडी ने बनाया यश को डिस्ट्रिक्ट टॉपर
सत्र शुरुआत में ही हो गया था आभास टॉपर बनेगा यश.. पूत के पांव पालने में: संजय राठौर
6 से 7 घंटे की नियमित और रिवीजन स्टडी ने बनाया यश को डिस्ट्रिक्ट टॉपर
✓सत्र शुरुआत में ही हो गया था आभास टॉपर बनेगा यश.. पूत के पांव पालने में: संजय राठौर
परिधि न्यूज बैतूल

शाम 4 बजे से ही श्री विनायकम स्कूल के प्रांगण में विद्यार्थियों का जमावड़ा लगने लगा था। वही दूसरी ओर स्कूल का संचालक मंडल अपने होनहार विद्यार्थी यश पवार की सफलता का जश्न मनाते नजर आए। श्री विनायक स्कूल कक्षा 12 वी के छात्र यश पवार ने जिले में अव्वल आकर परिवार, स्कूल और जिले को गौरवान्वित कर दिया। यश ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में 10 स्थान हासिल कर एक तरह से जिले की भी लाज बचा ली। यश पवार ने कक्षा बारहवीं के गणित समूह में 482 अंक प्राप्त कर 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दसवां स्थान पाया है।
यश अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षको और माता पिता को देते हैं। यश ने बताया की शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही उसने कक्षाओं में कराए जाने वाले अभ्यास का रिवीजन किया। प्रतिदिन वे नियमित रूप ने 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे।
स्कूल संचालक संजय राठौर ने यश की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यश की सफलता को लेकर सभी शिक्षक आश्वस्त थे।गणित, फिजिक्स, कैमेस्ट्री विषय के शिक्षक भी अक्सर यश की प्रतिभा को लेकर चर्चा करते थे कि यश इस बार टॉपर लिस्ट में शामिल हो सकता है।यश की सफलता ने सभी के विश्वास पर मुहर लगा दी। उन्होंने बताया की बोर्ड कक्षाओं के लिए स्कूल में सिलेबस डिजाइन किया गया है। इसी के आधार पर बच्चो को पढ़ाया जाता है।यश की सफलता के जश्न में आज पूरा स्कूल शामिल हुआ।उसे मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
