Betul and MP Latest News

शव यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला अर्थी छोड़ भागे लोग, मची भगदड़

✓शव यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला अर्थी छोड़ भागे लोग, मची भगदड़

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़
ग्राम में आज सुबह एक शवयात्रा पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे भगदड़ मच गई। हुआ यू की ग्राम के कृष्णा ढीमर के बुजुर्ग पिता की शव यात्रा ताप्ती घाट ले जाई जा रही थी ।जैसे ही शव विश्राम स्थल तक  शव यात्रा पहुंची समीप के वट वृक्ष में लगी अगिया प्रजाति की मधुमक्खियों के झुंड ने लोगो पर हमला बोल दिया।
शवयात्रा में शामिल लोग अपने को मधुमक्खियों से बचाने जंगल की ओर शव रखकर भागने लगे। कोई पेड़ की डाल को घुमाकर मक्खियों को भगा रहा तो कोई जंगल में । मक्खियों के झुंड ने काट भी लिया हालांकि कोई ज्यादा घायल नही हुआ लगभग बीस मिनट बाद मधुमक्खियों के शांत होने के बाद शव को ताप्ती ले जाया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.