✓कॉलेज में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने सेल्फी पाइंट स्थापित किया
✓40 प्राध्यापकों एवं 100 से अधिक विद्यार्थियों ने ली सेल्फी
परिधि न्यूज बैतूल
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बैतूल के निर्देश के परिपालन में प्राचार्य डॉ. विजेता चौबे के संरक्षण में, स्वीप के जिला संगठक डॉ. सुखदेव डोंगरे के मार्गदर्शन में, डॉ. दीपक मानकर के संयोजन में, अर्पण पवार, रंजीत कास्दे, सुरभि जैन, ऋषक पारिसे द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय बैतूल में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सेल्फी पाइंट स्थापित किया। सेल्फी प्वाइंट पर प्राचार्य सहित 40 प्राध्यापकों एवं 100 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा फोटो खींचकर महाविद्यालय के ग्रुप में शेयर किए। अनेक विद्यार्थी स्वप्रेरणा से आकार फोटो ले रहे थे। सेल्फी पाइंट पर ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’, भारत का भावी मतदाता, मेरा पहला वोट देश के लोकसभा निर्वाचन 2024 के अनेक कोटेशन अंकित किए गए। इस अवसर पर नवीन नागले और ललित तायवाड़े ने सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थीयों का आभार माना।